Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़तिल्दा: एक परिवार के चार लोगों का मिला शव

तिल्दा: एक परिवार के चार लोगों का मिला शव

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा में घर के अंदर एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले है. घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र की है और यह हत्या या आत्महत्या है, इसकी जांच जारी है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पति का शव बेड पर, वहीं उसकी पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला. वहीं दो बच्चों का शव भी कमरे के अंदर मिले है. मृतक का नाम पंकज जैन, पत्नी रुचि जैन, बिट्टू 11 वर्ष, भैय्यू 8 वर्ष का शव मिला है. मृतक पेशे से किराना व्यवसायी था. तिल्दा नेवरा की टीम मौके पर पहुंची हुई है. घटना की जांच जारी है.

हाल में ही रायपुर के देवांगन दंपती ने कांकेर में बढ़ते कर्ज को लेकर दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली थी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments