Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़महासमुंद में कार-ट्रक की टक्कर में बुजुर्ग दंपति समेत तीन लोगों की...

महासमुंद में कार-ट्रक की टक्कर में बुजुर्ग दंपति समेत तीन लोगों की मौत

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रविवार को एक कार के ट्रक से टकरा जाने के कारण एक बुजुर्ग दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना तुमगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर कोडार बांध के पास तड़के तीन बजे घटी.

उन्होंने कहा, ” कार में सवार चंदन अभिषेक और उनका परिवार पड़ोसी राज्य झारखंड से रायपुर जा रहे थे. चंदन कांकेर जिले के नरहरपुर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में प्रबंधक हैं. कोडार बांध के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई.” उन्होंने बताया कि मृतकों में चंदन अभिषेक के माता-पिता किशोर पांडे (69) और चित्रलेखा पांडे (65) के साथ ईश्वर ध्रुव (34) हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा, ” इस दुर्घटना में चंदन, उनकी पत्नी खुशबू और बेटा ध्रुव (6) घायल हो गए तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना की जांच जारी है. ”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments