Homeछत्तीसगढ़आकाशीय बिजली गिरने की घटना में तीन व्यक्ति की मौत

आकाशीय बिजली गिरने की घटना में तीन व्यक्ति की मौत

बगीचा/रायपुर. जशपुर जिले के सीमावर्ती इलाके में भरे बाजार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई है, वहीँ दर्जन भर लोग अब भी घायल हैं. लगभग 2 दर्जन ग्रामीण बुरी तरह से झुलस कर घायल हो गए हैं.वहीँ आधा दर्जन ग्रामीण अब भी बेहोशी की हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं.हादसा उस वक्त जब बुर्जुडीह में साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था.

108 संजीवनी की मदद से निजी साधनों से घायलों को शंकरगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका ईलाज किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार रविवार शाम 4:45 बजे के आसपास बगीचा विकासखंड के सुलेसा से लगे बुर्जुडीह गाँव में बजारडाँड के पास आकाशीय बिजली गिरी है.यहाँ साप्ताहिक बाजार लगी हुई थी और ग्रामीण बड़ी संख्या में बाजार करने आए हुई थे.अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वहां अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते 25 से 30 ग्रामीण आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए.

स्थानीय ग्रामीण दिलेश्वर यादव ने 108 को फोन कर इसकी जानकारी दी जिसके बाद बगीचा से बुर्जुडीह की दुरी अधिक होने के कारण शंकरगढ़ 108 की टीम को तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना किया गया. जहाँ से घायलों को ईलाज के लिए शंकरगढ़ लाया गया.

शंकरगढ़ बीएमओ आफताब अंसारी ने बताया कि इस हादसे में 2 युवक समेत 1 नाबालिग बच्ची कुल 3 लोगों की मौत हो गई है.वहीँ 7 लोग गंभीर रुप से घायल हैं जिनका ईलाज किया जा रहा है.उन्होंने बताया कि 2 बच्चे लगभग 50 प्रतिशत तक झुलस गए हैं जिन्हे अंबिकापुर रिफर किया जा रहा है वहीँ 5 लोग लगभग 30 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं. फिलहाल इस घटना में और भी लोगों के घायल होने की खबर है जिन्हे स्थानीय स्तर पर चिकित्सा दी गई है.बहरहाल मौत के आंकड़े बढ़ सकते हैं.

मुख्यमंत्री ने तीन व्यक्ति की हुई मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले के सन्ना क्षेत्र में आज आकाशीय बिजली गिरने के कारण तीन लोगों की हुई मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. इनमें दो पुरूष और एक 12 वर्ष की बालिका शामिल है. मुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली गिरने की घटना में प्रभावित लोगों के बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है. मुख्यमंत्री बघेल ने आकाशीय बिजली की घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधान के तहत प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments