Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ से चलने वाली ये ट्रेन 6 अगस्त से 10 अगस्त तक...

छत्तीसगढ़ से चलने वाली ये ट्रेन 6 अगस्त से 10 अगस्त तक रहेंगी रद्द…

रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन, विभिन्न सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों में सुधार करने के साथ ट्रैक रखरखाव कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा. ये काम 6 अगस्त से 10 अगस्त, 2023 तक चलेगा. जिसके चलते कुछ गाड़ियां रद्द रहेंगी. रद्द होने वाली गाडियां 6 से 9 अगस्त, 2023 तक बिलासपुर और रायगढ़ से चलने वाली 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़- बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

6 से 9 अगस्त, 2023 तक रायपुर चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 7 से 10 अगस्त, 2023 तक गेवरा रोड चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 6 से 09 अगस्त, 2023 तक रायपुर और दुर्ग चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 6 से 9 अगस्त, 2023 तक रायपुर चलने वाली 08729 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 7 से 10 अगस्त, 2023 तक डोगरगढ़ चलने वाली 08730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

6 से 9 अगस्त, 2023 तक गोंदिया और कटंगी चलने वाली 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 6 से 09 अगस्त, 2023 तक गोंदिया चलने वाली 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 7 से 10 अगस्त, 2023 तक कटंगी चलने वाली 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 6 से 9 अगस्त, 2023 तक बिलासपुर और शहडोल चलने वाली 08740/08739 बिलासपुर –शहडोल –बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 6 से 9 अगस्त, 2023 तक इतवारी और बालाघाट चलने वाली 08714/08715 इतवारी-बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल गोंदिया एवं बालाघाट के बीच रद्द रहेगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments