Sunday, September 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई

प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई

रायपुर. छत्तीगढ़ में आज भी बदल छाए हुए है। रविवार को हुई अच्छी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने आज यानी 20 जून को भी प्रदेश के कई इलाकों में बिजली गिरने की आशंका जताई है। राजधानी सहित अन्य जिलों में मानसून की इस पहली वर्षा ने शहर से लेकर गांवों को भी तरबतर कर दिया।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रायपुर, बस्तर, दुर्ग संभाग में मानसून पहुंच चुका है, वहीं बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। इसका असर रविवार को देखा गया, जब प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक स्थित है।

बता दें कि प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को बिजली गिरने की घटनाओं से हादसे भी हुए। जहां मुंगेली जिले में एक किसान, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दो महिलाएं और गरियाबंद जिले में एक चरवाहे समेत मवेशियों की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments