Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री र्ने इंट भट्ठा श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया

मुख्यमंत्री र्ने इंट भट्ठा श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर .मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में ईंट भट्ठा में काम करने वाले 5 श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने मृतक व्यक्तियों के परिवार को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि मंज़ूर की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि घटना में घायल श्रमिक को बेहतर उपचार के लिए राजधानी रायपुर रेफर किया है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने दुर्घटना के जांच के आदेश दिए है। जानकारी मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments