Friday, September 25, 2026
Homeधर्म समाजअयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक देखा। इस दौरान उन्होंने प्रभु श्री राम से देशवासियों के लिए आशीर्वाद की कामना की।

सूर्य तिलक का दिव्य दृश्य

प्रधानमंत्री ने रामनवमी के पावन अवसर पर मंदिर में आयोजित सूर्य तिलक संस्कार का अवलोकन किया। इस विशेष अनुष्ठान में सूर्य की किरणें सीधे भगवान राम के मस्तक पर पड़ती हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत आस्था का विषय है।

‘प्रभु श्री राम का आशीर्वाद बना रहे’

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज सुबह अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में सूर्य तिलक संस्कार हुआ। प्रभु श्रीराम की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।” (इनपुट: पीआईबी)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments