Homeछत्तीसगढ़सरगुजा: बालिका की बलात्कार के बाद हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार

सरगुजा: बालिका की बलात्कार के बाद हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार

अंबिकापुर. राज्य के सरगुजा जिले में बालिका से बलात्कार और हत्या के आरोप में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. सरगुजा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया जिले के मणिपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में 16 वर्षीय बालिका से बलात्कार के बाद हत्या के आरोप में पुलिस ने रेशम लाल राठिया और उसकी पत्नी सीमा को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि 23 मई को मणिपुर पुलिस चौकी क्षेत्र से एक बालिका का शव बरामद हुआ था, जिस संबंध में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी छानबीन शुरू की थी. उन्होंने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस को राठिया दंपत्ति के संबंध में जानकारी मिली. उन्होंने बताया कि दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि राठिया दंपत्ति ने पुलिस को बताया कि वह राज्य के रायगढ़ जिले के निवासी हैं और बालिका के साथ मणिपुर गांव में काम करते थे. उन्होंने बताया कि 23 तारीख को रेशमलाल ने बालिका के साथ बलात्कार किया. जब बालिका ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी देने की धमकी दी तब रेशमलाल और उसकी पत्नी ने मिलकर बालिका की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने राठिया दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments