Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी का संगठनात्मक दौरा, हर स्तर के नेताओं और...

छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी का संगठनात्मक दौरा, हर स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात

रायपुर.

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी के दो दिवसीय दौरे का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खाका खींचा. उन्होंने कहा कि प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आई हैं. दो दिन छत्तीसगढ़ में रहकर कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगी. अलग-अलग स्तर में बैठक है, जिसके माध्यम से सभी से मुलाकात करेंगी.

वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर कहा कि आज अभनपुर में मन की बात के 139वें एपिसोड को हम सभी ने सुना. देश में जो लोगों के द्वारा नवाचार होते हैं, उनको प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के सामने रखते हैं.

दो दिवसीय प्रवास का लेखा-जोखा
छत्तीसगढ़ भाजपा की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, अभनपुर में ‘मन की बात’ सुनने के बाद स्मृति ईरानी, प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय, रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष- महामंत्री के बाद प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी. इसके बाद संभाग प्रभारी – सहप्रभारी, जिला प्रभारी- सहप्रभारी, जिलाध्यक्षों और उसके बाद पूर्व विधायक और पूर्व सांसदों के साथ बैठक करेंगी. चाय के बाद पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगी. प्रवास के दूसरे दिन याने 26 अक्टूबर को विधायकों-सांसदों के बाद मंत्री मंडल के साथ बैठक का कार्यक्रम है. इसके बाद निगम / मंडल / आयोग / बोर्ड अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के साथ बैठक और अंत में विचार परिवार के साथ बैठक होना है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments