Homeछत्तीसगढ़शाहरूख खान को जान से मारने का मामला, फैजान खान को लेकर...

शाहरूख खान को जान से मारने का मामला, फैजान खान को लेकर बांद्रा के लिए निकली मुंबई पुलिस

रायपुर: मुंबई पुलिस ने मंगलवार सुबह रायपुर के अधिवक्ता फैजान खान को गिरफ्तार किया है। फैजान पर बॉलीवुड स्टार किंग खान शाहरूख खान को जान से मारने की धमकी भरा कॉल करने का मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई की बांद्रा पुलिस ने आज सवेरे फैजान को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड के लिए कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया। वह बांद्रा ले जाकर पूछताछ करना चाहती है। फैजान के वकील का कहना है कि बिना नोटिस के गिरफ्तार किया गया है।

फैजान की भाभी सना खान का कहना है कि फैजान जांच में पूरा सहयोग कर रहा था। उसे कल बांद्रा जाना था लेकिन उससे पहले ही मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह भी जांच का विषय है कि फैजान या मोबाइल चोरी हो गया था और चोरी के तीन दिन बाद शाहरूख खान को उस मोबाइल से किसने कॉल किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments