रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज रायपुर स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में बिरगांव नगर निगम कमिश्नर उर्वशा ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा और जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।
रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों के जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए आयोजित इस अभियान में लोगों को नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। कमिश्नर उर्वशा द्वारा स्वयं रक्तदान कर नागरिकों को इस पुनीत कार्य में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। रक्तदान जैसे जनहितकारी कार्यों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने तथा नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अभियान से जुड़ने और समाजहित में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।


