Homeदेश विदेशअमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, 3 की...

अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत; दो नाबालिग हमलावरों ने खुद को मारी

अमेरिका के कैलिफोर्निया में सैन डिएगो स्थित एक मस्जिद के बाहर दो नाबालिग बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस भीषण हमले में एक सुरक्षा गार्ड समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

संयुक्त राज्य अमेरिका में गन वायलेंस और हेट क्राइम से जुड़ा एक खौफनाक मामला सामने आया है। कैलिफोर्निया के सैन डिएगो काउंटी में स्थित सबसे बड़े इस्लामिक सेंटर के बाहर सोमवार को दो नाबालिग बंदूकधारियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हिंसक और अचानक हुए हमले में वहां तैनात एक जांबाज सुरक्षा गार्ड समेत तीन बेकसूर लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को बेरहमी से अंजाम देने के बाद दोनों हमलावरों ने पास की एक गली में खुद को भी गोली मारकर उड़ा लिया। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई (FBI) और स्थानीय पुलिस मुस्तैद हो गई है।

 

​दोपहर की नमाज से ठीक पहले गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी ‘रॉयटर्स’ के मुताबिक, यह भीषण वारदात सोमवार दोपहर करीब 12 बजे से ठीक पहले की है। उस समय मस्जिद परिसर के भीतर भारी संख्या में लोग मौजूद थे और दोपहर की नमाज की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा।

 

 

अचानक हुए इस हमले से वहां मौजूद नमाजियों और परिसर के भीतर चल रहे डे-स्कूल में पढ़ रहे मासूम बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई और पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। बच्चे और नमाजी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर सुरक्षित स्थानों की तलाश में भागने लगे।

 

 

​सुरक्षा गार्ड ने अपनी जान देकर टाला बड़ा हादसा
पुलिस प्रशासन जब सूचना मिलते ही भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचा, तो उसे मस्जिद की मुख्य इमारत के बाहर तीन पुरुषों के लहूलुहान शव मिले, जिन्हें गोलियों से भून दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि इन मृतकों में से एक मस्जिद का सुरक्षा गार्ड था। इस जांबाज सुरक्षाकर्मी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बेहद दिलेरी दिखाई और अकेले ही हमलावरों को मुख्य इमारत के भीतर घुसने से रोक दिया।

अगर हमलावर बच्चों के स्कूल या मुख्य नमाज हॉल के भीतर प्रवेश कर जाते, तो वहां एक बहुत बड़ा और भयानक नरसंहार हो सकता था, जिसे इस गार्ड ने अपनी शहादत देकर टाल दिया।

​संदिग्ध कार में मिली हमलावरों की लाशें, एफबीआई जांच में जुटी
वारदात के कुछ ही देर बाद, जांचकर्ताओं को घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर एक सड़क किनारे खड़ी संदिग्ध कार के भीतर दो किशोरों के शव बरामद हुए। पुलिस का मानना है कि इन दोनों किशोरों की उम्र करीब 17 और 19 वर्ष थी और यही दोनों इस मस्जिद पर हमला करने वाले मुख्य शूटर थे, जिन्होंने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मार ली।

सैन डिएगो के पुलिस प्रमुख स्कॉट वाह्ल ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे डे-स्कूल परिसर को सुरक्षित घेर लिया और बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। फिलहाल एफबीआई इस बात की गहनता से पड़ताल कर रही है कि यह हमला किसी धार्मिक नफरत से प्रेरित था या इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments