Homeमध्य प्रदेशमैहर में शुरू होगी महाभोग प्रसाद की बिक्री, 250 ग्राम देसी घी...

मैहर में शुरू होगी महाभोग प्रसाद की बिक्री, 250 ग्राम देसी घी के लड्डू का पैकेट ₹150 में

मैहर

देश के प्रमुख और प्रसिद्ध शक्तिपीठों व तीर्थस्थलों की तर्ज पर अब मैहर स्थित मां शारदा देवी धाम में भी श्रद्धालुओं को विशेष 'महाभोग प्रसाद' उपलब्ध कराया जाएगा। मां शारदा मंदिर प्रबंध समिति ने इस बार शारदीय नवरात्र मेले में पहली बार शुद्ध देसी घी से बन लडडू मिलेंगे। 

250 ग्राम का पैकेट, 150 रुपए दर निर्धारित
मंदिर समिति की प्रशासक एवं मैहर एसडीएम दिव्या पटेल ने बताया कि देश के कई विख्यात मंदिरों में वहां का एक विशेष प्रसाद श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहता है। इसी तर्ज पर काम करते हुए मां शारदा मंदिर में भी महाभोग लड्डू प्रसाद की व्यवस्था लागू की गई है।श्रद्धालुओं को 250 ग्राम का डिब्बा 150 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। यह लड्डू पूरी तरह शुद्ध देसी घी और बेसन से तैयार किए जा रहे हैं।

रोपवे, सीढ़ी मार्ग से मेला क्षेत्र तक लगेंगे अधिकृत काउंटर
प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को बिचौलियों और मिलावटी प्रसादों से बचाकर सीधे मंदिर समिति के अधिकृत काउंटरों से शुद्ध प्रसाद उपलब्ध कराना है। इसके लिए पूरे मेला परिक्षेत्र में अधिकृत काउंटर लगाए जाएंगे।अधिकृत काउंटर रोपवे, सीढ़ी मार्ग से मेला क्षेत्र तक लगेंगे।इन सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मिनरल वाटर/पीने के पानी की बोतलें भी उचित दर पर उपलब्ध रहेंगी।

सफल रहा प्रयोग तो साल भर के लिए निकलेगी विस्तृत निविदा
एसडीएम दिव्या पटेल के अनुसार, यह व्यवस्था फिलहाल नवरात्रि के 10 दिनों के लिए लागू की गई है। इस दौरान श्रद्धालुओं के फीडबैक और व्यवस्था की सफलता की समीक्षा की जाएगी। प्रयोग सफल रहने पर इसे पूरे वर्ष नियमित रूप से जारी रखने के लिए विस्तृत निविदा (टेंडर) जारी की जाएगी, जिससे मां शारदा धाम आने वाले हर भक्त को साल भर शुद्ध महाभोग प्रसाद मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments