Homeछत्तीसगढ़निर्वाचन आयोग की सीमा के कारण स्टार प्रचारकों की सूची में सचिन...

निर्वाचन आयोग की सीमा के कारण स्टार प्रचारकों की सूची में सचिन पायलट का नाम नहीं : भूपेश बघेल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची में सचिन पायलट का नाम नहीं होने के संबंध में कहा कि भारत के चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार चुनाव के लिए पार्टी केवल 40 शुरुआती प्रचारक नियुक्त कर सकती है. बघेल आज यादव समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अंबिकापुर शहर रवाना होने से पहले हेलीपैड पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.

यह पूछे जाने पर कि क्या कारण है कि पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में ?वरिष्ठ नेता सचिन पायलट को स्टार प्रचारक नहीं बनाया है, बघेल ने कहा, ”स्टार प्रचारक 40 ही बना सकते हैं. चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार 40 ही बनाना है. हमें इसे (स्टार प्रचारकों) 40 तक सीमित करना होगा. यदि चुनाव दो चरणों में होता तब अधिक स्टार प्रचारकों की सूची जारी होती.” उन्होंने कहा कि पार्टी को जहां-जहां आवश्यकता होती है वहां-वहां हमें नियुक्त करती है.

बघेल ने कहा, ”हिमाचल प्रदेश चुनाव में मुझे वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया था…..इस समय मैंने कहा कि हमारे राज्य में भी चुनाव आ रहा है. मुझे यहां (छत्तीसगढ़) रहने दें. यह तय किया जाता है कि किसे कहां जिम्मेदारी देनी है. हर बार हर व्यक्ति को जिम्मेदारी देना संभव नहीं है.” कांग्रेस नेता सचिन पायलट का नाम कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है. हालांकि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, जो हाल ही में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं, पार्टी के स्टार प्रचारकों में हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments