Thursday, September 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़जशपुर में सड़क दुर्घटना : दंपति की मौत, दो बच्चे गंभीर रूप...

जशपुर में सड़क दुर्घटना : दंपति की मौत, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कार और तेज रफ्तार ट्रक में हुई भिड़ंत में कार सवार कारोबारी और उसकी पत्नी की मौत हो गई जबकि उनके दो बच्चे हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि हादसा शनिवार रात को उस समय हुआ जब कुंकुरी शहर निवासी परिवार नजदीकी ढाबे से खाना खाकर लौट रहा था.

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कपड़ा व्यापारी सौरभ बंसल(36) और उनकी पत्नी निशू (32) के तौर पर की गई है. चश्मदीदों के मुताबिक उल्टी दिशा से तेज गति में ट्रक लहराते हुए चल रहा था और उसका बीच का हिस्सा कार से टकराया.’’ उन्होंने बताया, ‘‘ सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई. दोनों बच्चों की हालत गंभीर है और उन्हें आगे के इलाज के लिए पड़ोसी राज्य झारखंड स्थित रांची के अस्पताल में रेफर किया गया है.’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘ कार से टकराने के बाद ट्रक सड़क से फिसल कर नीचे खेत में चला गया. हादसा इतना भयानक था कि हमें सौरभ के शव को निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा.’’ उन्होंने बताया कि मामला दर्ज किया गया है और ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है जो घटना के बाद से फरार है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments