Friday, September 25, 2026
Homeदेश विदेशटिकट नहीं मिलने पर फूट-फूटकर रोए राजद नेता; कपड़े फाड़े, रुपये मांगने...

टिकट नहीं मिलने पर फूट-फूटकर रोए राजद नेता; कपड़े फाड़े, रुपये मांगने का आरोप लगाया

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे को लेकर रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के आवास के बाहर नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला, जब टिकट न मिलने पर एक नेता फूट-फूटकर रोने लगे, अपने कपड़े फाड़ लिये और सड़क पर लेट गए. मधुबन सीट से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे मदन साह ने आरोप लगाया कि उनसे टिकट देने के एवज में 2.70 करोड़ रुपये मांगे गए थे. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.

साह ने पत्रकारों से कहा, ”मैं लंबे समय से पार्टी से जुड़ा हूं. 2020 में मैंने इसी सीट से चुनाव लड़ा था और बहुत कम अंतर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार से हार गया था. इस बार टिकट मिलने का पूरा भरोसा था. मुझसे कहा गया कि 2.70 करोड़ रुपये दो. मैंने अपने बच्चों की शादी तक टाल दी और रुपयों की व्यवस्था की. अब मैं पूरी तरह बर्बाद हो गया हूं. कम से कम मेरे रुपये तो लौटा दें.” राजद नेताओं ने इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है कि पार्टी के किसी पदाधिकारी ने उनसे टिकट के बदले रुपये मांगे थे. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो रही है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मधुबन सीट पर राजद स्वयं उम्मीदवार उतारेगा या यह सीट गठबंधन के किसी सहयोगी दल को सौंपी जाएगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments