Homeमनोरंजनरणबीर कपूर की ‘रामायण’ का लॉस एंजेलिस में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, दिवाली...

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का लॉस एंजेलिस में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, दिवाली थीम पर सजेगा खास आयोजन

रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्म 'रामायण' इन दिनों सुर्खियों में है. यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर दर्शकों में क्रेज भी खूब देखने को मिल रहा है. फिल्म मेकर्स भी फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसे में रामायण का वर्ल्ड प्रीमियम अमेरिका के लॉस एंजेलिस में होने जा रहा है.

रामायण का वर्ल्ड प्रीमियर लॉस एंजेलिस के एकेडमी म्यूजिक ऑफ मोशन पिक्चर्स के डेविड गेफेन थिएटर में होगा. बहुत ही कम भारतीय फिल्मों का प्रीमियर इस प्रतिष्ठित थिएटर में हुआ है. कहा जा रहा है कि यह वर्ल्ड प्रीमियर बहुत खास होगा, जो दिवाली की थीम पर आधारित होगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रीमियर की थीम ट्रेडिशनल होगी. प्रीमियर में शामिल होने वाले लोगों को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनने होंगे जो लाल रंग के होने चाहिए. ऐसे में कयास लग रहे हैं कि हॉलीवुड एक्टर रेयान रेनॉल्ड्स भी 27 अक्टूबर के इस प्रीमियर में शामिल हो सकते हैं और भारतीय परिधान में नजर आ सकते हैं.

खबर है कि इस प्रीमियर के लिए तकरीबन 945 मेहमानों को इनवायट किया गया है, जिसमें हॉलीवुड और इंटरनेशनल मीडिया से जुड़े तमाम लोग शामिल हैं.

फिल्म के प्रमोशनल को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के प्रोड्यूसर इस फिल्म को बडे़ स्तर पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. इस फिल्म को 125 देशों में करीब 50,000 स्क्रीन्स पर रिलीज करने की योजना है. लॉस एंजेलिस में होने वाला प्रीमियर भी फिल्म को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने की ही एक पहल है.

बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. जबकि साई पल्लवी को सीता, यश को रावण, रवि दुबे को लक्ष्मण और सनी देओल को हनुमान के किरदार में देखा जा सकेगा. रामायण पार्ट-1 पांच नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments