Sunday, September 27, 2026
Homeधर्म समाजराम मंदिर चढ़ावा चोरी: 20वें दिन FIR दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार; ड्राइवर...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 20वें दिन FIR दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार; ड्राइवर टिन्नू यादव समेत 8 नामजद

लखनऊ/अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आखिरकार घटना के 20वें दिन एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने ट्रस्ट सदस्य के दो रिश्तेदारों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ट्रस्ट से जुड़े ड्राइवर टिन्नू यादव समेत कुल आठ लोगों को नामजद किया गया है। मामले में कुछ अन्य अज्ञात लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस का दावा है कि चोरी की पूरी साजिश में टिन्नू यादव की अहम भूमिका सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की नकदी और बहुमूल्य जेवरात के हेरफेर की आशंका जताई गई है। पुलिस और संबंधित जांच एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments