Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़राजनांदगांव: आकाशीय बिजली गिरने से 5 स्कूली बच्चों समेत 8 लोगों की...

राजनांदगांव: आकाशीय बिजली गिरने से 5 स्कूली बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक बड़ी खबर आ रही है। आकाशीय बिजली गिरने से 5 स्कूली बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गयी। घटना राजनांदगांव के ग्राम जोरातराई की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में चार स्कूली बच्चे आ गये।

हादसे के वक्त सभी स्कूली बच्चे वापस अपने घर लौट रहे थे। वहीं चार युवक भी बिजली की चपेट में आये। घटना सोमानी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

घटना की सूचनी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गयी। कलेक्टर भी खुद मौके पर रवाना हो रहे हैं। घटना के बाद मौके पर एंबुलेंस रवाना की गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments