Homeछत्तीसगढ़रायपुर: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, घायल

रायपुर: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, घायल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों ने 22 वर्षीय एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर केंद्रीय जेल के बाहर दो लोगों ने शेख साहिल नाम के युवक को गोली मारकर घायल कर दिया.

उन्होंने बताया कि शेख साहिल अपने परिवार के साथ रायपुर केंद्रीय जेल में अपने भाई से मिलने गया था. अधिकारियों ने बताया कि जब साहिल जेल से बाहर निकला तब सरफराज उर्फ सानू और शाहरुख नाम के दो हमलावर वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर उससे बहस करने लगे.

उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद हमलावरों में से एक ने देसी पिस्तौल से साहिल पर गोली चला दी, जो उसके गर्दन के पास लगी.
अधिकारियों ने बताया कि हमलावर और उनका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गए. उन्होंने बताया कि साहिल को उसके परिवार के सदस्यों ने केंद्रीय जेल के सामने स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी. अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार साहिल भी एक मामले में जेल में बंद था और हाल ही में वह रिहा हुआ है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments