Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर: अज्ञात वाहन ने मारी कार को टक्कर, पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी...

रायपुर: अज्ञात वाहन ने मारी कार को टक्कर, पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी की मौत

धमतरी. छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार में सवार एक पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर ने बताया कि दुर्घटना शनिवार रात रायपुर के निमोरा में हुई, जब पति-पत्नी और उनके 13 महीने के जुड़वां बच्चे बिलासपुर से धमतरी की ओर जा रहे थे. धमतरी रायपुर जिले से लगभग 90 किमी दूर है.

अधिकारी ने कहा कि एक वाहन ने पीड़ितों की कार को टक्कर मार दी. कार में सवार पुलिस कांस्टेबल विजय राजपूत (35) घायल हो गए और उनकी पत्नी आरती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. उन्होंने कहा कि घायल कांस्टेबल को धमतरी के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई. अधिकारी ने कहा कि बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि कार चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है. उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments