Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर: केमिकल प्लांट में भीषण आग, 2 मजदूर हुए घायल...

रायपुर: केमिकल प्लांट में भीषण आग, 2 मजदूर हुए घायल…

रायपुर: तिल्दा नेवरा के औद्योगिक क्षेत्र बरतोरी में स्थित संजय केमिकल फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. दो घंटे से प्लांट में भारी ब्लास्टिंग जारी है. आग की लपटें भारी तेज है, जिससे क्षेत्रवासी भी सहम उठे हैं. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. आब बुझाने का काम जारी है.

जानकारी के मुताबिक, पेंट बनाने वाली इस फैक्ट्री में सुबह तकरीबन आठ बजे एक टैंकर में ब्लास्ट हो गई, जिससे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल अग्निशमन के साथ मौके पर पहुंच गया है. आग की लपटें इतनी तेज है कि पूरा प्लांट बुरी तरह से इसकी चपेट में आ गया है. अभी भी प्लांट में भारी ब्लास्ट हो रहा है.

2 मजदूर घायल

आग इतनी भयावह है कि 5 किलोमीटर दूर से ही धुएं का गुब्बार आसमान में दिख रहा है। आग के साथ भारी ब्लास्ट की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। जिससे आसपास के इलाके के लोग सहम गए हैं।

बताया जा रहा कि, इस हादसे में काम कर रहे 2 मजदूर आग की चपेट में आकर घायल हो गए हैं। फिलहाल, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है। यह पूरा मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments