Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर: हत्या कर शव को सूटकेस में भरने के आरोप में अधिवक्ता...

रायपुर: हत्या कर शव को सूटकेस में भरने के आरोप में अधिवक्ता समेत चार लोग गिरफ्तार

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में पुलिस ने अपने मुवक्किल की हत्या कर शव को सूटकेस में भरने के आरोप में एक अधिवक्ता और उसकी पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने किशोर पैकरा (58) की हत्या के आरोप में अधिवक्ता अंकित उपाध्याय (31), उसकी पत्नी शिवानी शर्मा (24), विनय यदु (23) और सूर्यकांत यदु (21) को गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने बताया कि अंकित और उसकी पत्नी शिवानी को दिल्ली से तथा अन्य आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने बताया कि 23 जून को शहर के डीडी नगर थानाक्षेत्र की इन्द्रप्रस्थ कालोनी के करीब सुनसान इलाके में एक बड़ी पेटी से तेज बदबू आने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद पुलिस दल ने तलाशी ली और एक सूटकेस से एक व्यक्ति का शव बरामद किया.
उन्होंने बताया कि शव के ऊपर सीमेंट डाला गया था और उसके दोनों पैर बंधे हुए थे.

अधिकारियों ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की छानबीन शुरू की गई. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेंज खंगालनी शुरू की, जिसमें तीन पुरुषो और एक महिला को कार से टीन की बड़ी पेटी ले जाते हुए देखा गया. अधिकारियों ने बताया कि फुटेज के आधार पर पुलिस कार के मालिक तक पहुंची तब उसने एक माह पहले कार अंकित नाम के व्यक्ति को बेचने की बात बताई.

उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर पुलिस जब इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के उस मकान तक पहुंची तब मकान मालिक ने बताया कि उसने अपना मकान अंकित और उसकी पत्नी शिवानी को किराए पर दिया था. इस दौरान जानकारी मिली कि पति-पत्नी दिल्ली भाग गए हैं.
उन्होंने बताया कि 23 जून को दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद अंकित और शिवानी को सुरक्षा अधिकारियों ने पकड़ लिया और बाद में रायपुर से दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

अधिकारियों ने बताया कि 30 लाख से ज्यादा रकम को वापस मांगने पर हुए विवाद में अधिवक्ता ने अपने पत्नी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर किशोर की हत्या कर शव को सूटकेस में भर कर फेंक दिया था. उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच जारी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments