Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर: अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड में बस ड्राइवर और कंडक्टर ने गैंगरेप की...

रायपुर: अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड में बस ड्राइवर और कंडक्टर ने गैंगरेप की वारदात को दिया अंजाम…

रायपुर: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात को बस ड्राइवर और कंडक्टर ने अंजाम दिया हैं। बताया जा रहा है कि, आरोपियों ने पहले तो महिला को नशीला पदार्थ पिलाया फिर वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुरा मामला टिकरापारा थाना अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का है।

मिली जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय महिला सरायपाली की रहने वाली है। 3 दिन पहले ही महिला का पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसके बाद वह राजधानी में बस स्टैंड के पास रह रही थी। आरोपी बस ड्राइवर और कंडक्टर ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाया इसके बाद उसे बस स्टैंड के पीछे रावणभाठा मैदान में ले गए और वारदात को अंजाम दिया।

इस मामले में एक आरोपी ड्राइवर सोनीलाल झरिया को गिरफ्तार किया गया है वहीं दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। इस घटना ने रायपुर की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठा दिया है। शुक्रवार की रात अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में महिला के साथ गैंगरेप हुआ। बस चालक और कंडक्टर ने वारदात को अंजाम दिया। सवाल यह उठता है कि, पुलिस एरिया की पेट्रोलिंग क्यों नहीं करती। बस स्टैंड में बना पुलिस सहायता केंद्र में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। अधिकारी ड्यूटी करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments