Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में नाबालिग लड़की ने मूक-बधिर दिव्यांग की चाकू मारकर हत्या की,...

रायपुर में नाबालिग लड़की ने मूक-बधिर दिव्यांग की चाकू मारकर हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाने के एक मामले में 16 वर्षीय एक लड़की ने कथित तौर पर एक दिव्यांग की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी सी पटेल ने कहा कि घटना आजाद चौक पुलिस थानांतर्गत कंकालीपारा क्षेत्र में हुई. उन्होंने कहा कि लड़की एक दोपहिया वाहन चला रही थी और उसने हॉर्न बजाया जिस पर साइकिल चला रहा मूक-बधिर व्यक्ति कोई जवाब नहीं दे सका.

पटेल ने कहा कि इसके बाद लड़की ने व्यक्ति पर हमला कर दिया. अधिकारी ने बताया कि लड़की ने कथित तौर पर चाकू से व्यक्ति के गले पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई. पटेल ने कहा कि नाबालिग लड़की को मंदिर हसौद इलाके से हिरासत में ले लिया गया और उसके पास से अपराध में प्रयुक्त हुआ चाकू भी बरामद कर लिया गया. उन्होंने कहा कि आरोपी के विरुद्ध आजाद चौक पुलिस ने धारा 302 और हथियार कानून के तहत मामला दर्ज किया है. अधिकारी ने कहा कि नाबालिग आरोपी को सोमवार को किशोर अपराध न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments