Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायगढ़: जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत

रायगढ़: जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ ज़िले में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया की जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में आज दोपहर हाथी के हमले में एक आदिवासी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. धरमजयगढ़ के वन मंडलाधिकारी अभिषेक जोगावत ने बताया कि बाकारुमा गांव के करीब शिव प्रसाद राठिया (23) की हाथी के हमले में उस समय मौत हो गई, जब वह मजदूरी करके लौट रहा था.

जोगावत ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा तथा सोहनपुर गांव के निवासी शिव प्रसाद को धरमजयगढ़ स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि वन विभाग ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की तत्कालिक आर्थिक सहायता दी है. अधिकारी ने बताया कि विभाग ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments