रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेले में पीएम स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन और हितग्राहियों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ने में उल्लेखनीय योगदान के लिए केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के श्री आशीष गोयल को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने श्री गोयल को सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर पीएम स्वनिधि योजना से जुड़े हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, वित्तीय सेवाओं और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
आयोजकों ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


