Homeदेश विदेशगुलाब की पंखुड़ियों से पीएम मोदी का स्वागत, हाथ हिलाकर काशीवासियों का...

गुलाब की पंखुड़ियों से पीएम मोदी का स्वागत, हाथ हिलाकर काशीवासियों का किया अभिवादन

वाराणसी:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 52वें दौरे पर बृहस्पतिवार को काशी पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल व सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे होटल ताज पहुंचे। आज भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन से पहले पूरा शहर उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया। बृहस्पतिवार की सुबह से ही पुलिस लाइन चौराहे से लेकर मिंट हाउस, नदेसर और आसपास के मार्गों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और मोदी समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर ओर भगवा रंग की छटा बिखरी हुई थी। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गईं, वहीं उनके साथ आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के स्वागत को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments