Saturday, September 26, 2026
Homeदेश विदेशपीएम मोदी सोमवार को पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष...

पीएम मोदी सोमवार को पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने पर सोमनाथ अमृत महोत्सव में लेंगे भाग

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 10 से 11 मई को गुजरात के दौरा पर रहेंगे। पीएम मोदी रविवार रात को जामनगर पहुंचेंगे। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी सुबह सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में भाग लेंगे। इसके बाद, पीएम मोदी वडोदरा के लिए रवाना होंगे, जहां वे शाम लगभग 6 बजे सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन करेंगे। वे दोनों अवसरों पर जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (सेवा तीर्थ) ने कल शनिवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। प्रधानमंत्री मोदी भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक और भारत की अटूट आस्था और सभ्यतागत विरासत के प्रतीक पवित्र सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेंगे। सोमनाथ अमृत महोत्सव पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है।

समारोहों के भाग के रूप में, प्रधानमंत्री कई शुभ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे विशेष महा पूजा, जिसके बाद कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे। ये मंदिर के अभिषेक और ध्वजारोहण के प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री इस अवसर पर सोमनाथ की समृद्ध विरासत और आध्यात्मिक महत्व को याद करते हुए एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे।

इसके बाद, वडोदरा में पीएम मोदी सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना में 1,000 लड़कों और 1,000 लड़कियों के लिए छात्रावास की सुविधा के साथ-साथ केंद्रीय भोजन कक्ष, पुस्तकालय और सभागार जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री सरदारधाम परिसर में स्वागत क्षेत्र, नागरिक सुविधाएं, भोजन क्षेत्र और ई-पुस्तकालय सहित विभिन्न सुविधाओं का भी दौरा करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments