नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक के एक दिन बाद शुक्रवार को बैठक में हुई चर्चा और लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी साझा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि बैठक बेहद सार्थक रही, जिसमें ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को और बेहतर बनाने के साथ-साथ सुधारों को आगे बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश दौरे से लौटने के बाद गुरुवार शाम 5 बजे ‘सेवा तीर्थ’ में मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। यह वर्ष 2026 की पहली पूर्ण मंत्रिपरिषद बैठक थी, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार, इससे पहले पूर्ण मंत्रिपरिषद की बैठक 4 जून 2025 को आयोजित की गई थी। इस बार बैठक में शासन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने और व्यवसाय को सुगम बनाने के लिए कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि सरकार विकसित भारत के संकल्प को लेकर लगातार काम कर रही है और सुधारों की गति को और तेज किया जाएगा


