Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़फार्मेसी की छात्रा ने लगाई फांसी, मौत

फार्मेसी की छात्रा ने लगाई फांसी, मौत

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में निजी फार्मेसी कॉलेज की छात्रा ने कथित रूप से हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली . दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत निजी महाविद्यालय भारती ?कॉलेज में फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्रा यामिनी राजपूत (21) ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली .

उन्होंने बताया कि हॉस्टल के वार्डन ने शुक्रवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी तब हॉस्टल के पुलिस दल को रवाना किया गया. बाद में पुलिस दल ने हॉस्टल के कमरे से छात्रा का शव बरामद कर लिया तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि छात्रा नारायणपुर जिले की निवासी थी. उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments