Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़बीजापुर में नक्सलियों का लगाया हुआ प्रेशर बम फटने से एक व्यक्ति...

बीजापुर में नक्सलियों का लगाया हुआ प्रेशर बम फटने से एक व्यक्ति घायल

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों द्वारा लगाया गया प्रेशर बम फटने से 24 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. जिले में पिछले 48 घंटों में यह इस तरह की दूसरी घटना है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना आज सुबह करीब आठ बजे हुई जब प्रमोद काकेम नामक व्यक्ति उसूर थाना क्षेत्र के गुंजेपरती गांव के पास एक जलाशय में नहाने गया था. उन्होंने बताया कि इल्मिडी थाना क्षेत्र का निवासी काकेम गुंजेपरती में अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था.

अधिकारियों ने बताया कि वह अनजाने में प्रेशर बम के संपर्क में आ गया, जिससे बम में विस्फोट हो गया. अधिकारियों ने कहा कि उसकी हथेलियों में चोट आईं हैं. उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति का प्रारंभिक उपचार किया गया और बेहतर चिकित्सा के लिए उसे उसूर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को उसूर थाना क्षेत्र में ही पुजारीकांकेर गांव से सटे जंगल में मवेशी चराने गया 50 वर्षीय व्यक्ति इसी तरह की घटना में घायल हो गया था. माओवादी अक्सर जंगलों में नक्सल रोधी अभियानों के दौरान सुरक्षार्किमयों को निशाना बनाने के लिए कच्चे रास्तों पर बारूदी सुरंग लगाते हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments