Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़बीजापुर में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

बीजापुर में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है.

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना के मुडगू जिले के सरहदी ईलाके में तेलंगाना ग्रेहाउण्डस और बीजापुर डीआरजी का संयुक्त बल बृहस्पतिवार से नक्सल विरोधी अभियान पर था. अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान शुक्रवार सुबह 10 बजे बीजापुर जिले के ईलमिड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीमलटोडी गांव के जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई.

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद जब सुरक्षाबल के जवानों ने घटनास्थल पर तलाशी ली तो एक माओवादी का शव बरामद किया गया. घटनास्थल से एक कार्बाइन, ग्रेनेड, माओवादी वर्दी समेत अन्य सामग्री भी बरामद की गई. अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments