Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर...

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर…

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया।

उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादियों के बड़े कैडर की उपस्थिति की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों के संयुक्त दल को अभियान में रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान शुक्रवार से ही सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर लगातार मुठभेड़ जारी है।

उन्होंने ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक माओवादी का शव और हथियार बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान अभी भी जारी है, इसलिए अभियान में शामिल जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि अभियान पूरी होने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments