Sunday, September 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़बीजापुर में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

बीजापुर में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पश्चिमी डिवीजन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया. उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले के पश्चिमी डिवीजन क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था.

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर लगातार मुठभेड़ जारी है.
उन्होंने बताया कि अब तक मुठभेड़ स्थल से एक माओवादी का शव और हथियार बरामद किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि अभियान अभी भी जारी है, इसलिए अभियान में शामिल जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती.

उन्होंने बताया कि अभियान पूर्ण होने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी दी जाएगी. इस कार्रवाई के साथ, इस वर्ष अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 227 नक्सली मारे गए हैं. इनमें से 209 बस्तर संभाग में मारे गए, जिसमें बीजापुर, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले शामिल हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments