Sunday, September 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़ओडिशा सरकार महानदी मुद्दे को लेकर सतर्क, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से की...

ओडिशा सरकार महानदी मुद्दे को लेकर सतर्क, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से की चर्चा : माझी

भुवनेश्वर. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार छत्तीसगढ़ के साथ महानदी जल विवाद को लेकर सतर्क है और इस मामले में पड़ोसी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ दो बार चर्चा कर चुके हैं. प्रदेश के बोलांगीर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए माझी ने कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे को पूरी तरजीह दे रही है.

जल संसाधन विभाग के प्रभारी माझी ने कहा, ”महानदी मुद्दे पर चर्चा चल रही है और मैंने व्यक्तिगत रूप से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के साथ शिष्टाचार बैठकों के दौरान दो बार चर्चा की है.” मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ओडिशा में महानदी नदी पर प्रस्तावित बैराज, बांध परियोजनाओं में तेजी लाने पर भी जोर दे रही है.

ओडिशा के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बोलांगीर जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए माझी ने आरोप लगाया कि पिछली बीजद सरकार ने जिले की उपेक्षा की है . प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि शनिवार को बोलांगीर जिले में 890 करोड़ रुपये की 83 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments