Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर जेल में नाइजीरिया के विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या

रायपुर जेल में नाइजीरिया के विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की केंद्रीय जेल में नाइजीरिया के एक विचाराधीन कैदी ने मंगलवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. रायपुर शहर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) केसरी नंदन नायक ने बताया, “दोपहर करीब एक बजे हमें जेल से सूचना मिली कि नाइजीरियाई नागरिक पैट्रिक यूबी के बाआको (38) ने अपनी कोठरी में आत्महत्या कर ली है. उसे 2020 में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.” अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विचाराधीन केवल अंग्रेजी बोल सकता था और उसे हिंदी नहीं आती थी, जिसके कारण वह किसी से संवाद नहीं कर पा रहा था. अधिकारी ने बताया कि विस्तृत जांच से उसके स्वास्थ्य संबंधी या कोई अन्य परेशानी के बारे में जानकारी मिल सकेगी. उन्होंने बताया कि अभी तक कोई पत्र बरामद नहीं हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments