Sunday, September 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुकमा में आठ लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा में आठ लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली रोशन उर्फ सम्मैया सोड़ी (30) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. उन्होंने बताया कि नक्सली सोड़ी पर आठ लाख रुपये का इनाम है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने पूना नर्कोम अभियान (नयी सुबह, नयी शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है.
उन्होंने बताया कि नक्सली के खिलाफ जिले में पुलिस दल पर हमला समेत कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments