Sunday, September 27, 2026
Homeदेश विदेशस्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने दाऊद के सहयोगी दानिश चिकना को किया गिरफ्तार

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने दाऊद के सहयोगी दानिश चिकना को किया गिरफ्तार

मुंबई. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी दानिश चिकना को गोवा से गिरफ्तार किया है जो मादक पदार्थों की तस्करी का गिरोह चला रहा था. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि दानिश चिकना उर्फ दानिश मर्चेंट फरार था और देश में दाऊद के गिरोह से जुड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का संचालन करता था. उन्होंने बताया कि एनसीबी ने दानिश और तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 1.341 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त की है.

अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर, एनसीबी की मुंबई शाखा ने 18 सितंबर को पुणे में एक व्यक्ति को रोका और उसके कब्जे से 502 ग्राम मेफेड्रोन जब्त की. अधिकारी ने बताया कि तत्काल कार्रवाई करते हुए, मुंबई में दानिश और उसकी पत्नी के घर पर छापेमारी की गई और उनके एक अन्य सहयोगी से 839 ग्राम मेफेड्रोन जब्त की गई.

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान, ”सरगना’ दानिश और उसकी पत्नी की पहचान मादक पदार्थ तस्करी गिरोह चलाने वाले के रूप में हुई. अधिकारी के मुताबिक वे फरार थे और गिरफ्त में आने से बचने के लिए कई राज्यों में ठिकाना बदल रहे थे.अधिकारी के मुताबिक गहन अभियान चलाकर उन्हें गोवा के एक रिजॉर्ट से पकड़ा गया.

उन्होंने बताया कि एनसीबी की टीम ने उन्हें 25 अक्टूबर को गोवा के रिजॉर्ट से हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारी ने बताया कि एनसीबी और राजस्थान पुलिस ने स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दानिश के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए थे. एनसीबी के बयान के मुताबिक मुंबई पुलिस ने भी उसके खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज किए हैं. पुलिस ने उसे मुंबई नगर निगम की सीमा से बाहर रहने का आदेश देते हुए तड़ीपार किया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments