HomeखेलIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, मलिंगा-पारस म्हाम्ब्रे और...

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, मलिंगा-पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिन्सन की विदाई

नई दिल्ली
 आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव का दौड़ जारी है। मुंबई ने हाल में ही महेला जयवर्धने की जगह कीरोन पोलार्ड को अपना हेड कोच बनाया है। अब टीम के सपोर्ट स्टाफ से तीन नामों को छुट्टी हो गई है। इसमें दिग्गज लसिथ मलिंगा का नाम भी शामिल है। वह टीम के गेंदबाजी कोच थे।

पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिन्सन भी हटाए गए
लसिथ मलिंगा के अलावा गेंदबाज कोच पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिन्सन के साथ भी फ्रेंचाइजी ने रिश्ते खत्म कर लिए हैं। 2024 टी20 विश्व कप में म्हाम्ब्रे भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच था। वहां कार्यकाल खत्म होने के बाद वह मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। उससे पहले 2010 से 2017 के बीच भी वह फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं। कार्ल हॉपकिन्सन 2025 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस से जुड़े थे।

मलिंगा चार आईपीएल खिताब जीत चुके
लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल हैं। 2009 से 2019 के बीच मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 122 मैचों में 170 विकेट लिए थे। वह 2011 में चैंपियंस लीग जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम का भी हिस्सा थे। इस लीग के चार सीजन टीम के लिए 17 मैचों में उन्होंने 25 विकेट चटकाए। खिलाड़ी के रूप में उन्होंने मुंबई के लिए चार आईपीएल ट्रॉफी जीती।

मुंबई इंडियंस ने मलिंगा के लिए क्या कहा?
फ्रेंचाइजी ने अपने बयान में कहा, 'लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस परिवार का एक अहम हिस्सा रहे हैं और फ्रेंचाइजी के इतिहास के सबसे खास खिलाड़ियों में से एक हैं। गेंदबाजी की कमान संभालने और चार आईपीएल खिताब जीतने के साथ-साथ 2011 चैंपियंस लीग टी20 की जीत में अहम भूमिका निभाने से लेकर, एक मेंटर और कोच के रूप में वापसी करने तक एमआई के साथ लसिथ का सफर वाकई बहुत खास रहा है। उनके जुनून, जीतने की लगन और टीम के प्रति समर्पण ने कई पीढ़ियों के खिलाड़ियों को प्रेरित किया है। उनकी विरासत हमेशा मुंबई इंडियंस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनी रहेगी।'

बुमराह के करियर में मलिंगा का रोल अहम
जसप्रीत बुमराह को यॉर्कर किंग बनाने में लसिथ मलिंगा का रोल काफी अहम था। 2013 में बुमराह मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। लंबे समय तक वह जसप्रीत बुमराह के साथ खेले और आज दुनिया के टॉप गेंदबाज हैं। मलिंगा की तरह ही बुमराह के यॉर्कर का कोई जवाब नहीं होता।

मुंबई इंडियंस क्यों बदल रही सपोर्ट स्टाफ?
मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शामिल है। 2013 से 2020 के बीच टीम ने 5 खिताब अपने नाम किए थे। लेकिन 2021 से 2026 के बीच एक बार भी फाइनल में जगह नहीं बना पाई। इस दौरान दो बार टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर रही। अब नए सीजन से पहले टीम सपोर्ट स्टाफ में बदलाव कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments