Homeमध्य प्रदेशMP Metro Offer: आज से भोपाल-इंदौर मेट्रो में डिस्काउंट, सिर्फ 2 लोग...

MP Metro Offer: आज से भोपाल-इंदौर मेट्रो में डिस्काउंट, सिर्फ 2 लोग भी ले सकेंगे ग्रुप टिकट

भोपाल/इंदौर

भोपाल और इंदौर मेट्रो में सफर करने वालों को आज 11 अक्टूबर से टिकट पर अतिरिक्त छूट मिलेगी। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने त्योहारों के दौरान यात्रियों को राहत देने के लिए 31 दिसंबर 2026 तक विशेष छूट देने का फैसला किया है। इसके तहत सिंगल जर्नी टिकट पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिलेगी। वहीं, रिटर्न टिकट पर कुल 30 प्रतिशत और ग्रुप टिकट पर 35 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

ग्रुप टिकट लेने की शर्त हुई आसान
नई व्यवस्था में ग्रुप टिकट लेने की शर्त भी आसान की गई है। पहले इसके लिए कम से कम आठ यात्रियों का होना जरूरी था, लेकिन अब दो लोग भी ग्रुप टिकट ले सकेंगे। इससे परिवार और दोस्तों के साथ मेट्रो में सफर करने वालों को फायदा मिल सकता है। हालांकि, 20 रुपये के सिंगल जर्नी टिकट पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत छूट लागू नहीं होगी।

ई-वॉलेट रिचार्ज पर भी मिलेगा बोनस
मेट्रो के मोबाइल ऐप पर ई-वॉलेट रिचार्ज कराने वालों को पहले से बोनस राशि मिल रही है। 200 से 499 रुपये के रिचार्ज पर 8 प्रतिशत, 500 से 999 रुपये पर 10 प्रतिशत, 1,000 से 1,499 रुपये पर 12 प्रतिशत और 1,500 से 2,000 रुपये तक के रिचार्ज पर 15 प्रतिशत बोनस दिया जाता है।

नई टिकट छूट के साथ ई-वॉलेट बोनस का लाभ लेने पर यात्रियों को कुल बचत में और फायदा हो सकता है। मेट्रो प्रबंधन के अनुसार, दोनों सुविधाओं को मिलाकर अधिकतम लाभ करीब 44 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। वास्तविक बचत टिकट के प्रकार और रिचार्ज राशि पर निर्भर करेगी।

मोबाइल ऐप से टिकट बुकिंग और कैशलेस भुगतान की सुविधा
भोपाल और इंदौर मेट्रो में यात्री एमपी मेट्रो मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल टिकट ले सकते हैं। भुगतान के लिए यूपीआई, क्यूआर कोड और ई-वॉलेट की सुविधा उपलब्ध है। डिजिटल टिकटिंग से यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए काउंटर पर निर्भर रहने की जरूरत कम होती है और नकद भुगतान भी नहीं करना पड़ता।

नई छूट 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी। ऐसे में नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ त्योहारों के दौरान परिवार या दोस्तों के साथ मेट्रो में सफर करने वालों को भी फायदा मिल सकता है।

रिटर्न टिकट पर 30%, ग्रुप टिकट पर कुल 35% छूट

    सिंगल जर्नी टिकट (SJT): टिकट पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त छूट।
    टर्न जर्नी टिकट (RJT): पहले मिलने वाली 5 प्रतिशत छूट के स्थान पर अब कुल 30 प्रतिशत छूट।
    ग्रुप टिकट (GT): पहले मिलने वाली 10 प्रतिशत छूट के स्थान पर अब कुल 35 प्रतिशत छूट।

ग्रुप टिकट के लिए अब 2 यात्री ही जरूरी ग्रुप टिकट की सुविधा को भी यात्रियों के लिए आसान बनाया गया है। पहले ग्रुप टिकट लेने के लिए कम से कम 8 यात्रियों का होना आवश्यक था, जिसे अब घटाकर केवल 2 यात्री कर दिया गया है। इससे परिवार और दोस्तों के साथ यात्रा करने वाले यात्री भी ग्रुप टिकट का लाभ ले सकेंगे। ₹20 के सिंगल जर्नी टिकट पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत छूट लागू नहीं होगी।

नई छूट से यात्रियों को होगा दोहरा फायदा MPMRCL मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-वॉलेट रिचार्ज करने पर यात्रियों को पहले से ही रिचार्ज राशि के अनुसार 8 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक बोनस राशि का लाभ दिया जा रहा है।

इसके अंतर्गत ₹200 से ₹499 तक के रिचार्ज पर 8 प्रतिशत, ₹500 से ₹999 तक पर 10 प्रतिशत, ₹1,000 से ₹1,499 तक पर 12 प्रतिशत तथा ₹1,500 से ₹2,000 तक के रिचार्ज पर 15 प्रतिशत बोनस राशि मिलती है।

अब इस मौजूदा ई-वॉलेट बोनस सुविधा के साथ नई प्रमोशनल टिकट छूट का लाभ मिलने से यात्रियों को टिकट पर अधिकतम लगभग 44 प्रतिशत का लाभ प्राप्त हो सकता है।

डिजिटल टिकटिंग और कैशलेस भुगतान से स्मार्ट यात्रा भोपाल एवं इंदौर मेट्रो में यात्रियों की सुविधा के लिए ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (AFC) प्रणाली पहले से संचालित है। यात्री MPMRCL मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल टिकट प्राप्त कर सहज, सुरक्षित और कैशलेस यात्रा कर सकते हैं।

टिकट का भुगतान UPI, QR कोड, ई-वॉलेट और MP Metro मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा सकता है।

इतना किराया 1 से 2 स्टेशन के लिए ₹20, 3 से 5 स्टेशन तक ₹30, और 6 से 8 स्टेशन तक ₹40 किराया लिया जा रहा है। अधिकतम किराया (पूरे रूट पर) 80 रुपए तक है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments