Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद छोड़ा, मुख्यमंत्री साय को सौपा इस्तीफा...

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद छोड़ा, मुख्यमंत्री साय को सौपा इस्तीफा पत्र…

रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट की बैठक के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया. उन्होंने सीएम साय को अपना इस्तीफा पत्र सौंप दिया है. इसके पहले बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद बनने के बाद सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा.

इस दौरान विधायक अजय चंद्राकर, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, पूर्व सांसद सुनील सोनी सहित कई नेता मौजूद थे. इस्तीफे के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, एक नई पारी की शुरुआत कर रहा हूं. आप सभी का प्यार और दुलार मिलता रहेगा. मैं रायपुर दक्षिण की जनता से माफी मांगता हूं. मुझे विधायक का पद नई दायित्व के साथ छोड़ना पड़ा है. मैं संसद में जनहित के मुद्दों को उठाता रहूंगा. केंद्र में मंत्री नहीं बन पाने का मुझे मलाल नहीं है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments