Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़लगभग 10 दिनों की देरी से मानसून पहुंचा छत्तीसगढ़

लगभग 10 दिनों की देरी से मानसून पहुंचा छत्तीसगढ़

रायपुर. लगभग 10 दिनों की देरी के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून छत्तीसगढ. पहुंच गया है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून लगभग 10 दिनों की देरी के बाद शुक्रवार को छत्तीसगढ. के दक्षिणी हिस्से में प्रवेश कर गया है.

चंद्रा ने बताया कि आमतौर पर छत्तीसगढ. में मानसून 13 जून तक आता है. उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान पूरे राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ.ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं. मौसम विभाग ने शुक्रवार को चेतावनी जारी की कि अगले 48 घंटों में सुकमा, बस्तर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों (दक्षिण छत्तीसगढ. में) के अलग-अलग स्थानों में गरज के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

विभाग ने सुकमा जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा, बिलासपुर, रायगढ., कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 48 घंटों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments