Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़कोरबा में आठ साल की बच्ची से नाबालिग लड़के ने किया दुष्कर्म

कोरबा में आठ साल की बच्ची से नाबालिग लड़के ने किया दुष्कर्म

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक नाबालिग लड़के ने आठ साल की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. बनगो के थाना प्रभारी नवीन देवांगन ने बताया कि शनिवार को 15 वर्षीय लड़के ने बच्ची का कथित रूप से तब यौन उत्पीड़न किया वह जंगल में बकरी चरा रही थी. घर लौटने के बाद बच्ची ने अपने माता-पिता को घटना की सूचना दी, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.

देवांगन ने कहा कि नाबालिग आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments