Sunday, September 27, 2026
Homeदेश विदेशMaratha Quota Stir: जरांगे को मुंबई पुलिस का नोटिस, आजाद मैदान खाली...

Maratha Quota Stir: जरांगे को मुंबई पुलिस का नोटिस, आजाद मैदान खाली करने को कहा

Maratha Quota Stir: जरांगे को मुंबई पुलिस का नोटिस, आजाद मैदान खाली करने को कहा; अदालत ने शाम तक समय दिया है
मुंबई पुलिस ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे को नोटिस जारी कर मुंबई का आजाद मैदान खाली करने को कहा है। पुलिस ने यह नोटिस बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में दिया है। बता दें कि आज जरांगे के आंदोलन का पांचवां दिन है। उन्होंने अनिश्चितकालीन अनशन के चौथे दिन जल त्याग करने का एलान किया, जिसके बाद समर्थकों में काफी आक्रोश भी देखा गया। राज्य के विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार जरांगे के आंदोलन को अनदेखा कर रही है।

इससे पहले जरांगे के आंदोलन में शर्तों के कथित उल्लंघन का संज्ञान लेते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को नाराजगी प्रकट करते हुए कहा था कि जरांगे और उनके समर्थकों को मंगलवार यानी दो सितंबर की शाम तक सभी सड़कों को खाली करना होगा। अदालत की सख्त टिप्पणी के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों- अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ समीक्षा बैठक की थी। बैठक के बाद फडणवीस ने कहा था कि उनकी सरकार हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments