Saturday, September 26, 2026
Homeदेश विदेशकोलकाता में हवालात के भीतर व्यक्ति ने किया हंगामा, कपड़े उतारे, अश्लील...

कोलकाता में हवालात के भीतर व्यक्ति ने किया हंगामा, कपड़े उतारे, अश्लील गाने गाए

कोलकाता. कोलकाता में एक गिरफ्तार व्यक्ति ने हवालात के अंदर अपने कपड़े उतार दिए और अश्लील गाने गाए एवं नाचने लगा, जिसके बाद अधिकारियों ने उसके विचित्र व्यवहार की जांच शुरू कर दी है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. सोमवार को हथियार तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद 24 वर्षीय व्यक्ति को दक्षिण कोलकाता के इकबालपुर पुलिस थाने की हवालात में रखा गया था.

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, “कल रात उसकी हरकतों के चलते हमें शिकायत दर्ज करानी पड़ी. इस विचित्र व्यवहार के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए अब जांच चल रही है.” मोहम्मद शाहबाज नाम के इस व्यक्ति को हथियारों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल में रखा गया है.

अधिकारी ने कहा, “स्थिति ने उस समय अजीब मोड़ ले लिया जब उसने अचानक अपने कपड़े उतार दिए और अश्लील तरीके से गाना और नाचना शुरू कर दिया, जिसका उद्देश्य स्पष्ट रूप से ध्यान आर्किषत करना था.” जब पुलिसर्किमयों ने आरोपी, जिसे इलाके में ‘पगला शाहबाज’ के नाम से भी जाना जाता है, को रोकने की कोशिश की, तो उसने कथित तौर पर धमकियां दीं. उन्होनें कहा, “घटना के दौरान महिला अधिकारी भी मौजूद थीं. स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिसर्किमयों को काफी समय लगा.” अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शाहबाज के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कर ली है और आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments