Saturday, September 26, 2026
Homeदेश विदेश'मेक इन इंडिया 2.0' पहल उभरते क्षेत्रों पर केंद्रित होगी: अमित शाह

‘मेक इन इंडिया 2.0’ पहल उभरते क्षेत्रों पर केंद्रित होगी: अमित शाह

मुंबई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार की ‘मेक इन इंडिया 2.0’ पहल उन उभरते क्षेत्रों पर केंद्रित होगी जो अगले 25 साल में वैश्विक अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा होंगे. शाह ने यहां फाइनेंशियल एक्सप्रेस बेस्ट बैंक पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के विश्लेषक अब भारत की विकास गाथा को स्वीकार कर रहे हैं.

शाह ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार और पारर्दिशता की कमी से ग्रस्त रहे बैंकिंग क्षेत्र में सुधार शुरू किए. पिछले 10 वर्षों में सबसे गरीब लोगों को बैंकों तक पहुंच प्रदान करने के लिए कुल 53 करोड़ बैंक खाते खोले गए हैं.” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) से संबंधित आंकड़ों में पारर्दिशता लेकर आई है और सरकार ने बैंकों में 3.10 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डाली है. उन्होंने कहा, ”मेक इन इंडिया 2.0 पहल उन उभरते क्षेत्रों पर केंद्रित होगी जो अगले 25 वर्षों में वैश्विक अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा होंगे.”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments