Friday, September 25, 2026
Homeदिल्लीपश्चिम बंगाल चुनाव पर सबसे लेटेस्ट सर्वेः ‘ममता दीदी’ को जोर का...

पश्चिम बंगाल चुनाव पर सबसे लेटेस्ट सर्वेः ‘ममता दीदी’ को जोर का झटका लगने का अनुमान, बीजेपी के लिए आई खुश करने वाली रिपोर्ट, जानें किसकी बनेगी सरकार?

West Bengal Assembly Elections Survey 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले आए लेटेस्ट ओपिनियन ने पहले से गर्म राज्य की राजनीति पारे को और भी बढ़ा दिया है। पश्चिम बंगाल चुनाव के सबसे लेटेस्ट सर्वे में ‘ममता दीदी’ के लिए चिंता बढ़ाने तो बीजेपी के राहत वाली खबर सामने आई है। बंगाल वोट वाइब सर्वे (vote vibe survey) में तृणमूल कांग्रेस (TMC) एक बार फिर सत्ता में वापसी करती दिख रही है। हालांकि उसकी सीटों में कमी आ सकती है। वहीं बीजेपी (BJP) पहले से ज्यादा मजबूत होती नजर आ रही है। BJP राज्य में मजबूत विपक्ष के रूप में उभरती हुई दिख रही है। जबकि कांग्रेस और लेफ्ट का बेड़ा गर्क करने वाला चुनाव होने वाला है।

vote vibe survey के ताजा सर्वे के मुताबिक, ममता बनर्जी की पार्टी TMC को 294 सदस्यीय विधानसभा में 174 से 184 सीटें मिल सकती हैं। बहुमत का आंकड़ा 148 है। लिहाजा TMC आराम से सरकार बनाती हुई दिख रही है। हालांकि सीटें पहले से काफी कम हो सकती हैं।

दूसरी तरफ BJP को इस बार 108 से 118 सीटें मिलने का अनुमान है, जो पिछले अनुमान से बहुत ज्यादा है। इससे साफ है कि BJP इस बार एक मजबूत विपक्ष की भूमिका में आ सकती है। जबकि कांग्रेस और वाम दलों की स्थिति कमजोर बनी हुई है और उन्हें सिर्फ 0 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है। इससे पहले 23 मार्च के सर्वे में TMC को 184 से 194 सीटें और BJP को 98 से 108 सीटें मिलने का अनुमान था। नए सर्वे में TMC की सीटें थोड़ी कम और BJP की सीटें बढ़ती दिख रही हैं।

सर्वे में सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार और विकास

VoteVibe सर्वे में यह भी सामने आया है कि लोगों के लिए सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार और विकास है, जिसे 35.1% लोगों ने सबसे अहम बताया। इसके बाद कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, चुनाव से जुड़े मुद्दे और महंगाई भी प्रमुख चिंताएं हैं। सरकारी योजनाओं को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। करीब 53.6% लोगों का मानना है कि युवाओं के लिए चलाई गई योजनाएं बेरोजगारी को कम करने में पूरी तरह सफल नहीं रही हैं। वोटिंग पैटर्न में भी साफ झुकाव दिख रहा है। मुस्लिम वोटर बड़े पैमाने पर TMC के साथ हैं, जबकि SC-ST और ऊंची जाति के हिंदू वोटर BJP की ओर झुकते दिख रहे हैं।

मुख्यमंत्री पद के लिए ममता बनर्जी अभी भी सबसे पसंदीदा

मुख्यमंत्री पद के लिए ममता बनर्जी अभी भी सबसे पसंदीदा नेता हैं। सर्वे के अनुसार, 46.4% लोग उन्हें फिर से मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। जबकि BJP के सुवेंदु अधिकारी को 34.9% समर्थन मिला है। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और CPM के मोहम्मद सलीम काफी पीछे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments