Homeछत्तीसगढ़जमीन की धोखाधड़ी का खुलासा, फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्री कराने वाले तीन...

जमीन की धोखाधड़ी का खुलासा, फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्री कराने वाले तीन पकड़े गए

दुर्ग.

कूट रचित हस्ताक्षर से आम मुख्तार नामा एवं जमीन संबंधी फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाली मामले में तीन आरोपियों को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्राम डुण्डेरा स्थित पैतृक कृषि भूमि को हड़पने के उद्देश्य से आरोपियों द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए थे।

आरोपियों के खिलाफ उतई पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत अपराध दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से संबंधित मूल दस्तावेज एवं अन्य महत्त्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें अभिरक्षा में भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि 26 नवंबर को प्रार्थी पन्नालाल साहस निवासी शास्त्री चौक ग्राम डुण्डेरा थाना उतई ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता स्वर्गीय बोधी राम साहस के स्वामित्व एवं आधिपत्य की कृषि भूमि ग्राम डुण्डेरा में स्थित है। उक्त भूमि के संबंध में आरोपी शिवकुमार साहस निवासी राधिका नगर सुपेला, उसकी पत्नी सीमा साहस निवासी राधिका नगर सुपेला एवं एक सहयोगी कौशल कुमार साहस निवासी इंदिरा नगर ग्राम डुण्डेरा द्वारा आपस में मिली भगत कर कूट रचित दस्तावेज तैयार किए गए थे।

आरोपी शिवकुमार साहस ने अपनी पत्नी सीमा साहस के पक्ष में 24 सितंबर 2022 को फर्जी इकरारनामा तैयार कराया और 8 नवंबर 2022 को प्रार्थी के पिता के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर बिक्री नामा तैयार किया गया था। इसके माध्यम से ग्राम डुण्डेरा स्थित पैतृक कृषि भूमि को छल पूर्वक हड़पने एवं उसकी रजिस्ट्री कराने का प्रयास किया गया। प्रार्थी द्वारा उक्त दस्तावेजों के हस्ताक्षरों की जांच हैंडराइटिंग विशेषज्ञ से कराई गई थी । जांच उपरांत प्राप्त रिपोर्ट में इकरार नाम एवं बिक्री नामा में हस्ताक्षर प्रार्थी के पिता बोधीराम साहस के नहीं होना पाया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments