Homeखेललक्ष्य सेन ने फिर दिखाया दम, जापान में लगातार दूसरी जीत से...

लक्ष्य सेन ने फिर दिखाया दम, जापान में लगातार दूसरी जीत से विरोधी खिलाड़ी को किया पस्त

कुमामोतो 
 भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने  चीनी ताइपे के ची यू जेन को सीधे गेम में हराकर शानदार प्रदर्शन करते हुए कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने यह मुकाबला 21-19, 21-18 से अपने नाम किया। जर्मनी में हायलो ओपन का खिताब जीतने के बाद लक्ष्य का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। हालांकि, डबल्स मुकाबलों में भारत को निराशा का सामना करना पड़ा।

डबल्स में भारत को मिली निराशा
भारत के ध्रुव रावत और के. मनीषा को चीनी ताइपे की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी ये होंग वेई और निकोल गोंजालेस चान के विरुद्ध 21-16, 14-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, हरिहरन अमसाकरुणन और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी जियांग झेन बांग और वेई या शिन से 7-21, 9-21 से हार गई।

लक्ष्य ने पहले ही ले लिया था बदला
2021 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन को पिछले साल मलेशिया ओपन में ची यू जेन के विरुद्ध हार मिली थी। हालांकि उसी साल ऑस्ट्रेलिया ओपन में उन्होंने इस हार का बदला ले लिया था। बुधवार को भी दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और मुकाबले में हर अंक के लिए संघर्ष हुआ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments